गर्भावस्था के 8 वें सप्ताह में कैसा महसूस होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 16:41

इस हफ्ते आपके शरीर में होने वाले बदलाव

इस हफ्ते आप अपने शिशु के आकार की खाद्य पदार्थ के साथ अधिक तुलना कर सकती है, जब आपका गर्भाशय मौसमी के आकार का या एक बड़े संतरे जैसा होता है। सामान्यतः यह लगभग एक आलूबुखारे (प्लम) के आकार का होता है।

मितली का एहसास आपके साथ बना रह सकता है। एक अनुमान के मुताबिक गर्भावस्था के पहले ट्राइमेस्टर में 70-80% महिलाएँ कुछ हद तक मितली का अनुभव करेंगी। अपने ब्लड शुगर को अधिक निम्न होने से बचाने के लिए, भोजन को नजरअंदाज न करें, भोजन के बीच हल्के नाश्ते लें और ऐसे खाद्य पदार्थ लें जो पचने में आसान हों। जिन चीजों की आपको अनिच्छा हो उसे केवल इस आधार पर जबर्दस्ती खाने से बचें कि वे स्वास्थ्यकर हैं।

इस हफ्ते आपको अपने पेल्विस के हिस्से में भारीपन या भरे होने का अधिक अनुभव हो सकता है। संपूर्ण भोजन खाने के बाद या पेशाब लगने पर यह आपको अधिक भारी या भरा हुआ लग सकता है। अभी भी ऐसे बाहरी लक्षण नहीं दिखाई पड़ते हैं जिनसे पता चल सके कि आप गर्भवती हैं और आपका पेट पहले जैसा ही रहता है।

आपको इस बात का एहसास हो सकता है कि आपकी कमर की मोटाई पहले से थोड़ी बढ़ रही है। अभी मैटरनिटी कपड़े पहनने का सही समय नहीं आया है, पर गर्भ के लगभग 8वें हफ्ते में आप इलैस्टिक वेस्ट पैंट और स्कर्ट पहन सकती हैं।

इस हफ्ते आपको अधिक थकावट हो सकती है और आपको लेटने और अधिक आराम लेने की इच्छा हो सकती है। कभी-कभी आपको ऐसा लग सकता है कि आपने बिल्कुल भी नींद नहीं ली है या ऐसा लग सकता है कि आपने पर्याप्त समय तक नींद नहीं ली है। आप रात होने का समय आने के लिए लालायित हो सकती हैं जब आप वापस बिस्तर पर जाकर सो सकती हैं। दोपहर में लेटने से काफी राहत मिल सकती है, इसलिए जब भी संभव हो दिन के समय आराम करने या नींद लेने का प्रयास करें।

गर्भ के 8वें हफ्ते के बाद से आपको पीठ के निचले हिस्से में दर्द का एहसास हो सकता है। यह ऐसा लक्षण हो सकता है जिसे आपने गर्भावस्था से पहले महसूस न किया हो। इस समय पीठ का दर्द प्रायः आपके बढ़े हुए आकार के गर्भाशय द्वारा आपके निचली रीढ़ पर दबाव देने के कारण होता है। यह दर्द पूरी गर्भावस्था में आता-जाता रहता है और यह हॉर्मोनों के उच्च स्तर से प्रभावित होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info